UPTET Cut Off 2022: उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों ने पिछले साल उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसका एग्जाम 23 जनवरी 2022 को हुआ है प्रदेश के कई केंद्र पर, इसमें 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की कट ऑफ ( UPTET Cut off) तथा रिजल्ट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, आपको बता दें 8 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की रिजल्ट को घोषित कर दिया गया है आधिकारिक वेबसाइट पर, अगर आपने भी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दिया है तो आप सीधे ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं
उत्तर प्रदेश टीचर भर्ती परीक्षा को लेकर उम्मीदवार कई दिनों से उत्तर प्रदेश टेट रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि यूपी टेट का रिजल्ट सामने आ गया है, जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया है वह अपना रिजल्ट रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करते हुए चेक कर सकते हैं, आपको बता दें उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने परीक्षा की रिजल्ट को जारी कर दिया है
आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने पहले कहा था कि 25 फरवरी को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण रिजल्ट को देरी से जारी किया गया है, इस बार परीक्षा के लिए 21 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था, अगर आप उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स ( UPTET Cut off Marks) जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें इसमें हमने कट ऑफ मार्क्स और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी दी है।
Table of Contents
UPTET cut off mark 2022
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को 23 जनवरी 2022 को आयोजित किया गया था, इसमें 18 लाख से ज्यादा लोगों ने परीक्षा दिया है और वह अपने रिजल्ट के लिए इंतजार कर रहे थे, उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड हर साल ये परीक्षा लेती है ताकि उत्तरप्रदेश से उम्मीदवारों को चुना जा सके उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए, लेकिन नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक न्यूनतम योग्यता अंक लाना काफी जरूरी हो जाता है, अगर अगर आप चाहे तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, कट ऑफ मार्क्स ( UPTET Cut Off Marks )जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहे।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा कट ऑफ मार्क्स ( UPTET Cut off marks 2022)
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रैल को उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने जारी कर दिया है, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को पास करने के लिए आपको निर्धारित अंकों में से न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे, परीक्षा में पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक प्राप्त करना होगा, इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए कट ऑफ मार्क की पूरी डिटेल्स हमने नीचे दी है।
UPTET Cut off marks 2022
Category | qualifying marks/cut off | Marks |
General and EWS | 60% | 90 |
Other backward class (OBC) | 55% | 82.5 |
Scheduled caste (SC) | 55% | 82.5 |
UPTET Exam 2021-2022
उत्तर प्रदेश टेट परीक्षा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो गया है, इस परीक्षा के लिए कुल 21 लाख 65 हजार 179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमे से प्राथमिक स्तर के लिए 10,73,302 और उच्च प्राथमिक के लिए 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया है।
What is UPTET
आपको बता दें यूपीटेट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो हर साल आयोजित की जाती है UPBEB के द्वारा, इस परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश राज्य में उम्मीदवारों को प्रमाणित किया जाता है उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने के लिए।
UPTET Cut off Overview 2022
Name of the Department | Exam Regularity Authority, Uttar Pradesh |
official website | updeled.gov.in |
Post Category | Exam |
Name of the Test | Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test-2021 |
Post Name | Primary Teacher & Primary Teacher |
Job Location | UP |
UPTET Exam Date | 23 January 2022 |
UP TET Result Date | 8th April 2022 |
UPTET पात्रता प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
Uttar Pradesh teacher eligibility test पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए, स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए इन दस्तावेज़ो की ज़रूरत पड़ सकती है।
- UPTET admit card and scorecard copy
- Photo ID code – Aadhar card, voter ID, PAN card, driving license, caste certificate
यूपी टेट रिजल्ट कैसे चेक करें ( How to check UPTET Result 2022)
अगर आपने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दिया है तो आपको हम बताना चाहते हैं कि आपका रिजल्ट जारी कर दिया गया है, नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश UPTET के ऑफिशियल साइट पर जाना होगा, जिसका लिंक हमने यहां दिया है, Click here Online Solution for U.P. PARIKSHA NIYAMAK
- होम पेज पर जाने के बाद आपको UPTET 2022 Link का विकल्प दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपनी रोल नंबर और DOB दर्ज करना होगा
- इसके बाद अगले पेज पर आपको अपना UPTET रिजल्ट मिल जाएगा, अब आप चाहे तो पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर के प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते है
आपको बता दे उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड द्वारा रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी करने के बाद UPTET आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर डाउन हो चुका है और उम्मीदवार अपनी रिजल्ट को देख नहीं पा रहे हैं, इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दे बोर्ड की ओर से 27 जनवरी 2022 को यूपीटेट 2021-22 के लिए प्रोविजनल आंसर की भी जारी की गई थी।
UPTET cut off Marks – FAQ.
UPTET Cut off 2022 क्या है ?
उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड द्वारा हर साल यह परीक्षा लिया जाता है, परीक्षा को पास करने के लिए कुछ निर्धारित मार्क्स होती है, उम्मीदवारों को निर्धारित मार्क्स में से न्यूनतम मार्क्स लाना होगा, जैसे कि सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 60 प्रतिशत और 90 अंक, ओबीसी के लिए 55 प्रतिशत और 82.5 अंक इसके अलावा एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत और 82.5 अंक प्राप्त करना होगा।
यूपीटेट एग्जाम रिजल्ट कब जारी हुआ ?
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता टेस्ट का रिजल्ट 8 अप्रैल 2022 को जारी हुआ।