DSRVS ARDO Recruitment 2022: डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान की ओर से सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के कुल 2659 पद पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको DSRVS ARDO Recruitment 2022 बताएंगे कौन से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की क्या योग्यताएं होनी चाहिए, आयु सीमा, आवेदन भुगतान शुल्क और इससे जुड़ी सभी जानकारियां के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें।
ECGC PO Recruitment 2022
Bihar BPSC Head Teacher in Primary
Rajasthan Anganwadi Recruitment
Assam rifle Recruitment 2022
Table of Contents
DSRVS ARDO Recruitment 2022-
डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान की ओर से सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के कुल 2659 पद पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 मार्च 2022 से शुरू हो चुके हैं, जो 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा अगस्त 2022 में अयोजित की जाएंगी। इस भर्ती से जुड़े अन्य जानकारियों के लिए आप क्या ऑफिशल नोटिफिकेशन को भी पढ़ सकते हैं, जिसका लिंक लेख के अंत में दिया गया है।
DSRVS ARDO Recruitment 2022-Overview-
Organization Name | Institute of Digital Education and Employment Development – Digital Shiksha & Rojgar Vikas Sansthan (DSRVS) |
Post Names | Assistant Rural Development Officer (ARDO) |
Total Vacancies | 2659 |
Starting Date | 11th March 2022 |
Last Date | 20th April 2022 |
Application Mode | Online |
Category | Central Government Jobs |
Selection Process | Written Test, Document Verification |
Official Site | dsrvs.com |
DSRVS ARDO Recruitment 2022 Age Limit-
सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के पद पर भर्ती आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न आयु मानदंडों से होकर गुजरना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा तय की गई है जो हमने नीचे बताई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
- Minimum Age Limit : 18 Year
- Maximum Age Limit : 35 Year
DSRVS ARDO Recruitment 2022 Application Fees-
DSRVS ARDO Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं को एप्लीकेशन फीस का भी भुगतान करना होगा। यह एप्लीकेशन फीस हर वर्ग के उम्मीदवार के लिए अलग-अलग तय की गई।
- For General/ OBC: 500
- For SC/ ST: 350
- For Person with Disability: 350
Note- उम्मीदवार ऑनलाइन भुगतान के लिए केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ही का प्रयोग कर सकते हैं।
DSRVS ARDO Recruitment 2022 Educational Qualifications
सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के पद पर भर्ती आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास जारी अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। अधिसूचना में जारी शैक्षणिक योग्यता को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे हमने अधिसूचना में जारी शैक्षणिक योग्यताओं के बारे में बताया है।
- आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी राज्य से मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विद्यालय से 10+2 पास होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास किसी भी कंप्यूटर कोर्स में डिप्लोमा होना चाहिए।
DSRVS ARDO Syllabus and Exam Pattern 2022-
DSRVS ARDO भर्ती परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को DSRVS ARDO Syllabus 2022 डाउनलोड करना होगा। साथ ही आवेदक DSRVS ARDO Exam Pattern 2022 भी डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आवेदकों को परीक्षा के एक अंदाजा मिलेगा।
- यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप रहती है।
- लिखित परीक्षा कुल 90 मिनट की होती है।
- साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है। गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटे जाते हैं।
DSRVS ARDO Recruitment 2022- Selection Process-
DSRVS ARDO Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए दो चरणों में परीक्षा होती है।
- Written Test- सबसे पहले आवेदक को लिखित परीक्षा में बैठना होता है।
- Document Verification– लिखित परीक्षा को पास करने वाला उम्मीदवार ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आगे चयनित होता है।
How to Apply for DSRVS ARDO Recruitment 2022-
DSRVS सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार हमारे बताए इन स्टेप्स को फॉलो करें। नीचे बताए गए चरणों के अनुरूप उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- अब हम पेज पर आपको असिस्टेंट रूलर डेवलपमेंट ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके आगे अप्लाई ऑनलाइन का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपके आगे एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको सभी जरूरी जानकारियां भरनी होगी।
- अब अपने दस्तावेज जिनकी आवेदन फॉर्म में डिमांड की गई है और सिग्नेचर को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Important Links-
Official Website | https://www.dsrvsindia.ac.in/ |
Apply Online | https://dsrvsindia.ac.in/recruitment-to-the-post-of-assistant-rural-development-officer-2022/ |
DSRVS ARDO Recruitment 2022 Syllabus PDF | https://drive.google.com/file/d/1b3AAV_7jC33_Xad-1cOgHXjQCVR5vu8q/view |
DSRVS ARDO Recruitment 2022 Official Notification | https://drive.google.com/file/d/1wanx3HH9cSo0puYRemTNN_092WDPHroL/view |
DSRVS ARDO Recruitment 2022 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)-
DSRVS ARDO Recruitment 2022 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
DSRVS ARDO Recruitment 2022 के ऑनलाइन आवेदन 11 मार्च 2022 से शुरू होंगे।
DSRVS ARDO Recruitment 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है ?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2022 रखी गई है।